नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह समेत कई मंत्री रहे मौजूद
सीएम नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया।
पटना- बिहार विधानसभा में एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन कर दिया। सीएम नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही एनडीए के वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शमिल हुए। कुछ देर बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं।
dhananjaykumarroy